देवास-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत; चौथा घायल

Car Accident: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हादसे के बाद उल्टी पड़ी कार.

Dewas Road Accident: मध्य प्रदेश के देवास जिले में रात को हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया है. सभी मृतक और घायल गुनाई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. यह हादसा शनिवार देर रात नेवरी फाटा के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है. वहीं, सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इंदौर रेफर किया गया है. मृतकों में दो लोग आपस में भाई बताए जा रहे हैं.

Advertisement

तेज रफ्तार पर नहीं रहा नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, कार अत्यधिक रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों के गांव में शोक का माहौल है. यह हादसा देवास-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ था.

बारीकी पहलुओं पर जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाली जगह से कुछ दूर पहले लगे सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी तेज गाति से आती दिखाई दे रही है. अभी हादसे की सही वजह पता नहीं चल पाई है, जांच के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो सही वजह का पता लगा सके. फिलहाल मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.