MP में अगले 3 दिन भारी बारिश, इन जिलों में जमकर गिरेगा पानी; जान लें IMD की एडवाइजरी

IMD के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्से में मजबूत सिस्टम एक्टिव है. लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से अगले तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है. Heavy rain alert for 3 days in Madhya Pradesh 19 districts witness intense downpours check IMD advisory

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्से में मजबूत सिस्टम एक्टिव है. इस वजह से अगले तीन दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में जमकर बारिश का अनुमान जताया है. IMD का मानना है कि बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक साथ एक्टिव हैं. भोपाल, ग्वालियर-चंबल में भी 16, 17 और 18 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

सबसे ज्यादा 19 जिलों में खतरा

जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली के साथ रायसेन और नर्मदापुरम में भी तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच या उससे ज्यादा पानी गिर सकता है.

Advertisement

इन जिलों में भी रहेगा बारिश का दौर जारी

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रतलाम, नीमच, मंदसौर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, मैहर और सतना में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.

बारिश को लेकर आंकड़े

अब तक प्रदेश में 544.4 मिमी यानी 21.4 इंच बारिश हुई है, जबकि सामान्य कोटा 24.4 इंच है. यानी अभी भी 3 इंच (12% कम पानी) बारिश कम हुई है. सबसे ज्यादा असर पूर्वी एमपी में पड़ा है, जहां 18% कम और पश्चिमी MP में 6% कम बारिश हुई है.

यहां औसत से ज्यादा पानी गिरा

भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में औसत से ज्यादा पानी गिरा है.

ये भी पढ़ें- MP: स्कूल की छत पर झंडा लगाते समय जिंदा जला छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई जान