Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है और मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर फिलहाल बना रहेगा. इसके लिए IMD (आईएमडी) ने अलर्ट भी जारी किया है. राज्य में हर दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं, कुछ जिले तो ऐसे हैं, जहां पारा 44 या 46 डिग्री से पार जा रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी कई जिलों में भीषण लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही लू का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
मध्य प्रदेश के 10 शहरों में तो पारा शुक्रार को 44 डिग्री के पार चला गया था. इनमें नौगांव में सबसे ज्यादा तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं. खजुराहो में 46.4 डिग्री, टीकमगढ-सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री, नरसिंहपुर-दमोह में 44.2 डिग्री, सागर-राजगढ़ में पारा 44 डिग्री दर्ज दर्ज किया गया. इसके अलावा जबलपुर में 44 डिग्री, ग्वालियर में पारा 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री और उज्जैन में 42 डिग्री दर्ज दर्ज किया गया.
मौसम विभाग द्वारा टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
21 जिलों में लू का ऑरंज अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोक नगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
18 जिलों में येलो अलर्ट
भोपाल, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में येलो अलर्ट जारी किया है.
13 जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी
एमपी में शनिवार को कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. लू के थपेड़े आज भी परेशान करेंगे. इंदौर, देवास, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदर्णा, सिवनी और बालाघाट जिले में आज ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है.
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, दुर्ग में पारा पहुंचा 45 डिग्री
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी दुनिया के टॉप 50 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है. 22 मई को गर्म शहरों में 19वें नंबर पर रायपुर रहा था. सुबह 10 बजे 44 डिग्री और दोपहर 1 बजे 46 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था. शनिवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है. 27 मई तक छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है. राज्य में शुक्रवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा था, जहां का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री दर्ज किया गया.