इश्क, धोखा और ब्लैकमेल: प्रेमी ने पहले उजाड़ा प्रेमिका का घर, उसके पत‍ि को बता दी पूरी प्रेम कहानी

ग्वालियर में एक युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया. युवती की शादी होने के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और विरोध करने पर उसके पति को उनके संबंधों के बारे में बता दिया, जिससे युवती का घर टूट गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाली एक घटना ग्वालियर से सामने आई है, जहां एक युवती अपनी सहेली के भाई की साजिश और हवस का शिकार बन गई. आरोपी ने न केवल शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसकी शादीशुदा जिंदगी में जहर घोलकर उसे उजाड़ दिया.

दोस्ती की आड़ में हवस का खेल

दरअसल ग्वालियर के महिला थाने में 26 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती वर्ष 2025 में सहेली के भाई मुश्फिक हुसैन से हुई थी. मुश्फिक ने दोस्ती के बाद उसे प्यार के जाल में फंसाकर अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बनाए. इसी बीच घरवालों ने युवती की शादी कर दी.

Advertisement

शादी के बाद भी जारी रहा ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

इस गंभीर मामले में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी उसे मिलने के लिए बुलाता रहा. जब महिला ने मुश्फिक के बुलाने पर विरोध किया तो इसके बाद मुश्फिक ने उसके पति को उसके और अपने संबंधों की जानकारी दे दी. जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रहने लगी.

वादे से मुकरा आरोपी, अब पुलिस की गिरफ्त में जल्द

पति के छोड़ने के बाद जब युवती मायके में रहने लगी, तो आरोपी ने युवती से फिर नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ शादी का वादा कर संबंध स्थापित किए. अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया. परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की है. CSP-ग्वालियर मनीष यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- 7 फेरों से पहले 'महाभारत': दूल्‍हा-दुल्‍हन पक्ष में अचानक चलने लगे लात-घूंसे, पंड‍ित की वजह से मंडप बना अखाड़ा
ये भी पढ़ें- शादी के 8 साल बाद 3 बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार! प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी, कोर्ट ने द‍िया गजब फैसला
ये भी पढ़ें- पति की 'सगी बहन' को बताया 'दूसरी बीवी', 28 साल बाद लिया तलाक; पत्नी ने कैसे झोंकी कानून की आंखों में धूल?