ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, 20 से अधिक घायल; भंडारे से लौट रहे थे श्रद्धालु

40 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से भंडारा खाने गए, लेकिन लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Gwalior Accident: ग्वालियर के जखारा-बिलारा मार्ग पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. भंडारा खाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

वहीं घायलों को देखने आधी रात को कलेक्टर रुचिका चौहान अस्पताल पहुंची और सभी मरीजों से हाल चाल जाना. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. यह घटना बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली रोड की है. 

Advertisement

भंडारा खाकर लौट रहे थे श्रद्धालु

बता दें कि सभी घायल ग्वालियर के बिजौली थाना के टोरियन के पूरा गांव के रहने वाले हैं. घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली पर 40 से ज्यादा लोग सवार थे और ये सभी गांव से भंडारा खाकर लौट रहे थे. 

मौके पर मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई लोग भारी लोहे की ट्रॉली के नीचे दब गए. हालांकि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी को बाहर निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा. हालांकि इनमें से चार घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: खतौरा में किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाल काटे; 6 के खिलाफ FIR दर्ज

Topics mentioned in this article