ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, पीएम आवास वाटर टैंक में मरी मिली 5 छिपकलियां, दहशत में आया 1300 परिवार

Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल पीने से अब तक 35 से 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं. भागीरथपुरा में भीषण जल संकट का दौर दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुआ, जो अभी भी थमा नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
5 LIZARDS FOUND DEAD IN GWALIOR MUNICIPAL COROPORATION WATER TANK

Gwalior Municipal Corporation Negligence: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल करीब तीन दर्जन लोगों की मौत के बाद भी जिम्मेदार सबक लेते नहीं दिख रहे हैं. आलम यह है कि अब ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां पीएम आवास के तहत बने फ्लैट्स में पानी आपूर्ति करने वाली टंकी मेंं मरी हुई छिपकली है, जिससे वहां रह रहा 1300 परिवार दहशत में आ गया है. 

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल पीने से अब तक 35 से 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं. भागीरथपुरा में भीषण जल संकट का दौर दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुआ, जो अभी भी थमा नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था पैसेंजर, चली जाती जान, लेकिन फरिश्ता बन गया RPF जवान

ग्वालियर नगर निगम ने इंदौर से नहीं लिया सबक

गौरतलब है इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से कई लोगों की दर्जनों लोगों की मौत के बाद भी जिम्मेदारों के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि गलतियों से सीखना अब फैशन में नहीं रह गया है. यही कारण है कि ग्वालियर नगर निगम ने घटना से बिल्कुल सबक नहीं लिया, जिससे मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैट्स में रह रहे रहवासी दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं.

पानी की टंकी में मरी हुई मिली पांच छिपकलियां

रिपोर्ट के मुताबिक जिले के मानपुर क्षेत्र में पीएम आवास के तहत बने फ्लैट्स में कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है, जहां लोग पिछले कई दिनों से मरी हुई छिपकली से दूषित टंकी का पानी पी रहे हैं. पानी की टंकी में मरी हुई छिपकली मिलने के खुलासे के बाद से स्थानीय लोग भड़क हुए है. नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए लोगों का कहना है कि टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से छिपकलियां गिरकर मर रही हैं.

ये भी पढ़ें-MP Board Exam: लड़की बनकर बोर्ड एग्जाम में पहुंचा लड़का, जवाब सुन स्टाफ रह गया हक्का-बक्का

दरअसल, ब्लॉक ई-52 में पानी की टंकी से बदबू आने के बाद टंकी की जांच कराई गई और जांच के दौरान जब टंकी का ढक्कन खोला गया, तो पानी की टंकी में एक दो नहीं, बल्कि 5-5 मरी हुई छिपकलियां पड़ी हुई नजर आईं. पानी की टंकी में मरी हुई छिपकलियां मिलने से अंजाने में ही पानी की टंकी का दूषित पीने वाले लोग अब दहशत में आ गए हैं.

टंकी की नियमित सफाई के लिए डिप्लॉय की गई टीम

मामले पर ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि मीडिया में खबर फैलने के बाद मामला संज्ञान में है और पानी की टंकी की नियमित सफाई के लिए एक टीम डिप्लॉय कर दिया गया है. नगर निगम उपायुक्त राव ने आगे कहा कि, चूंकि मामला लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है, इसलिए भविष्य में किसी कर्मचारी द्वारा टंकी की सफाई में लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-Mahatari Vandana Yojana: CM साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, 69 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए