लव मैरिज से नाराज था लड़की का पिता, प्रेमी के घर पर चलवा दिया बुलडोजर, बाल-बाल बचे लड़के के परिजन

Bulldozer Revenge: मामला घाटीगांव के घेघोली घाटीगांव स्थित घेघोली गांव का है. पीड़ित 38 वर्षीय वनिया सिंह गुर्जर ने बताया कि उसके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने गांव सिरोली निवासी गिर्राज सिंह गुर्जर की बेटी किरन गुर्जर के साथ उसकी मर्जी से शादी की थी, लेकिन बेटी की शादी से नाराज उसके पिता ने 9 सितंबर की रात पीड़ित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ANGARY FATHER BULLDOZED GROOMS' HOUSE

Love Marriage Side Effects: ग्वालियर जिले में एक युवक को भागकर गांव की एक लड़की के साथ लव मैरिज करना भारी पड़ गया. लव मैरिज से नाराज लड़की के पिता ने उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया, जिससे दूल्हे के परिजनों की जान आफत में आ गई. पिता ने बुलडोजर चलवाकर पीड़ित परिवार के घर तीन कमरों और आंगन को पूरी तरह से तोड़ दिया है. जैसे-तैसे घर के लोग जान बचाकर भागने में सफल हुए.

मामला घाटीगांव के घेघोली घाटीगांव स्थित घेघोली गांव का है. पीड़ित 38 वर्षीय वनिया सिंह गुर्जर ने बताया कि उसके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने गांव सिरोली निवासी गिर्राज सिंह गुर्जर की बेटी किरन गुर्जर के साथ उसकी मर्जी से शादी की थी, लेकिन बेटी की शादी से नाराज उसके पिता ने 9 सितंबर की रात पीड़ित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया.

ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन

बुलडोजर हमले के बाद दहशत में आया परिवार गांव से भाग गया

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के पिता ने बुलडोजर की मदद से लड़के के घर के तीन कमरे को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है. इसके अलावा बुलडोजर से पीड़ित परिवार के घर के आंगन को भी तहस-नहस कर दिया. बताया जाता है कि बुलडोजर की घटना के बाद से लड़के वालों का परिवार दहशत में है गांव छोड़कर फरार हो गए है, बावजूद इसके आरोपी पिता उनका लगातार उसका पीछा करता रहा है..

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया

गौरतलब है लड़की के पिता के खौफ से पूरे पांच महीने बाद पीड़ित परिवार गांव लौटा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर घाटीगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गिर्राज गुर्जर व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में CSP रोबिन जैन का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-कतई जहर निकले बॉलीवुड के 5 नेपो किड्स, हर फ्रेम में दिखे असरदार, नेपोटिज्म का मुद्दा डकार गए

Advertisement
Topics mentioned in this article