VIDEO: ग्वालियर में ऑटो-स्कॉर्पियो में जबर्दस्त टक्कर, 5 पैसेंजर की ऑन द स्पॉट मौत, 3 की जगह Auto में सवार थे 9 लोग

Gwalior Road Accident: दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक के टक्कर मारने से दुर्घटना की शिकार हुई ऑटो में एक परिवार के कुल 9 लोग सवार थे. दुर्घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे हुई, जब परिवार बस स्टैंड के पास स्थित शीतला मादा मंदिर से घर वापस लौट रहा था. स्कॉर्पियो चालक टक्कर मारने के बाद भागने को कोशिश कर रहा थै, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MASSIVE COLLISION BETWEEN AUTO RICKSHAW

Horrer Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो और ऑटो में जबर्दस्त टक्कर हो गुई, जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर है. मरने वाले सभी ऑटो सवार बताए जा रहे हैं. बताया जाता है दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में कुल 9 लोग सवार थे, जिसमें से पांच सवारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 पैसेंजर गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहै कि स्कॉर्पियो चालक की गलती से दुर्घटना हुई, जिसे गिरफ्तार किया गया है. 

दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक के टक्कर मारने से दुर्घटना की शिकार हुई ऑटो में एक परिवार के कुल 9 लोग सवार थे. दुर्घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे हुई, जब परिवार बस स्टैंड के पास स्थित शीतला मादा मंदिर से घर वापस लौट रहा था. स्कॉर्पियो चालक टक्कर मारने के बाद भागने को कोशिश कर रहा थै, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है.

ये भी पढ़ें- एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा

दुर्घटनाग्रस्त ऑटो रिक्शा में सवार परिवार मंदिर से अपने घर लौट रहा था

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार परिवार ग्वालियर बस स्टैंड के पास स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गया हुआ था और सुबह 3 बजे मंदिर से घर की ओर जा रहा था, तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार 9 लोगों में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

Advertisement

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक की गलती से हुई दुर्घटना में 5 लोग मारे गए

बताया जाता है दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भागने की कोशिश कर रहा है, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 4 पैसेंजरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. माना जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की गलती से दुर्घटना में लोग मारे गए. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: बुजुर्ग महिला को लात-घूंसों से पीटा, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल