Gwalior: दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग, बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ सहित 3 लोग घायल

Gwalior Firing: रामवनमी के मौके पर माता रानी का भजन बजाया जा रहा था. इसी बात को लेकर दो पड़सियों के बीच बहस शुरू हो गई. पिता और बेटे ने संतोष पांडेय और आकाश पांडेय से गाली गलौज शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली संतोष के बाजू को चीरकर निकल गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Firing: रामनवमी पर माता के मंदिर में तेज आवाज में डेक बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता और बेटे  ने पड़ोसियों पर हमला कर दिया. हमलावरों ने मारपीट कर गोलियां भी चलाई. इनमें से गोली लगने से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के चालक और निजी अंग रक्षक सहित दो लोग घायल हो गए. गोलीबारी की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मंदिर में तेज आवाज में भजन बजाने को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि मुरार थाना क्षेत्र स्थित अल्पना सिमेमा के पास रहने वाले संतोष के बेटे किशन पांडे (36 वर्ष) के घर के सामने बीजासेन माता मंदिर स्थित है. यहां रामवनमी पर्व के मौके पर लाउडस्पीकर पर भजन बज रहे थे. तभी पड़ोसी पप्पी उर्फ मुन्ना रजक, उसके बेटे निर्मल उर्फ भूरा और सूरज रजक आए और उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि तेज आवाज में भजन क्यों बजा रहे हो? इससे दिक्कत हो रही है.

Advertisement

ताबड़तोड़ चलाई गईं गोलियां

जब उन्हें समझाने का प्रयास किया कि आज रामवनमी है माता के भजन बज रहे हैं. इसी बात को लेकर  बहस शुरू हो गई. पिता और बेटे ने संतोष पांडेय और उसके चाचा के बेटे आकाश पांडेय से गाली गलौज करना शुरु कर दिया. विवाद बढ़ने पर तीनों ने हाथपाई करते हुए  मारपीट करना शुरू कर दी. इसी दौरान पप्पी रजक भागकर अपने घर से कट्टा निकाल लाया और उसने संतोष पर निशाना साधकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. एक गोली संतोष के बाजू को चीरकर निकल गई, जबकि आकाश भी कट्टे से निकली गोली से घायल हो गया. आकाश की आंख में चोट लगी है.

तीनों आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, संतोष पांडेय भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के वाहन चालक हैं और निजी अंग रक्षक का भी काम करता है. जैसे ही उनको घटना की जानकारी मिली वो भी अस्पताल पहुंच गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इधर, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिस समय आरोपियों ने गोलियां चलाईं उस समय मंदिर पर महिला श्रद्धालु भी मौजूद थीं जिनके साथ भी अभद्रता करने की बात सामने आई है.

 इलाके में तनाव

पुलिस ने बताया कि राजकुमार उर्फ संतोष पांडेय और पप्पी रजक पड़ोसी हैं. रात को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसी को लेकर पप्पी फिर विवाद करने लगा. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

कालू पांडेय की शिकायत पर पप्पी, सूरज, निर्मल के खिलाफ धारा 296 (बी) 115 (2) 109 (1) 3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सीएसपी मुरार अतुल सोनी ने बताया कि गोलियां चलाने वाले और मोट साइकिल को तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Agar Malwa Accident: आगर मालवा में भीषण हादसा, यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 15 से अधिक लोग घायल


 

Topics mentioned in this article