ग्वालियर में 1300 करोड़ के एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट में हादसा, मंदिर के पास भारी गार्डर गिरा

Madhya Pradesh News: ग्वालियर में 1300 करोड़ के एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट के दौरान भारी गार्डर गिरने से हड़कंप मच गया, हालांकि बड़ी जनहानि टल गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gwalior Elevated Road:  मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में 1300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट एलीवेटेड रोड में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. शहर के प्रसिद्ध खेडापति हनुमान मंदिर के पास अचानक एक भारी-भरकम गार्डर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मंदिर के पास गिरा गार्डर

यह हादसा उस समय हुआ जब निर्माण कार्य जारी था. गार्डर के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि उस वक्त मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.  

Advertisement

Gwalior Elevated Road: ग्वालियर में 1300 करोड़ के एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट में हादसा, मंदिर के पास गिरा भारी गार्डर
Photo Credit: Dev Shrimali

Gwalior Elevated Road: ग्वालियर में खेडापति हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा, बड़ा हादसा टला
Photo Credit: Dev Shrimali

बड़ी जनहानि टली

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर यह घटना कुछ देर बाद होती, तो मंदिर में भीड़ बढ़ सकती थी और गंभीर नुकसान हो सकता था. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है. 

Advertisement



खबर अपडेट की जा रही है. 

Topics mentioned in this article