ग्वालियर में वेंडरों से मारपीट के मामले में रेल SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, GRP थाना प्रभारी पर भी लगा गंभीर आरोप

घायल वेंडर के मुताबिक, उन्हें थाने के पीछे ले जाया गया, जहां बेल्ट और लातों से बेरहमी से पीटा गया. वहीं गंभी हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gwalior 6 policemen suspended: ग्वालियर में दो वेंडरों के साथ मारपीट के मामले में रेल SP ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.  दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन की GRP नैरोगेज थाना प्रभारी पर दो वेंडरों के साथ मारपीट के आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई कर लौट रहे अमित धाकरे और राघव सिंह को कथित तौर पर पीटा गया, जिसके बाद दोनों को देर रात जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल SP ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

दो वेंडरों के साथ मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में R.K.कंपनी की किचन में काम करने वाले वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह शनिवार रात बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर का खाना सप्लाई करने जा रहे थे. अमित का आरोप है कि IRCTC का वैध पहचान पत्र होने के बावजूद GRP पुलिस स्टाफ दुष्यंत गुर्जर, लोकेश जाट, मनोज जाट और धर्मवीर सिंह लोधी ने उन्हें रोका और उनके साथ जमकर मारपीट की.

Advertisement

थाना प्रभारी ने आरोपों से किया इनकार

मारपीट इतनी ज्यादा की गई कि दोनों वेंडरों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने सफाई देते हुएकहा कि दोनों वेंडर रेलवे कॉलोनी में तेज गति से बाइक चला रहे थे, उन्हें जब रोका तो वो  बहस और हाथापाई करने लगे तो बल प्रयोग करना पड़ा और उन्हें थाने लाया गया था.

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ASP रेल नीतू डावर ने भी मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. लेकिन इसी बीच रेल SP राहुल लोढ़ा ने इस मामले से जुड़े 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. यह एक्शन देर रात लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: भिलाई में दर्दनाक हादसा: पोल से टकराई थार, उड़े परखच्चे, 1 की मौके पर ही मौत; 2 घायल

Topics mentioned in this article