Sidhi News: करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म सिर्फ कागजों पर, जब ठिकाने पर पहुंची GST टीम तो उड़े होश

Sidhi News: सतना जिले की जीएसटी टीम जब कोयला का कारोबार करने वाली फर्म के पते पर छापा मारने पहुंची तो पता चला कि फर्म उस जगह पर नहीं थी, जबकि रजिस्ट्रेशन के दौरान फर्म ने वहीं का पता दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sidhi News: जीएसटी की टीम ने कोयला कारोबारी के ठिकाने पर छापा मारकर 5 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. सतना जिले की GST टीम ने यह कार्रवाई की है. राम भजन सिंह ने राम एसोसिएट फर्म का पता सीधी जिले के गोपालदास मार्ग का दिया है. फर्म इसी पते से रजिस्टर्ड है.

जब सतना जीएसटी की टीम गुरुवार को रजिस्टर्ड पते पर पहुंची तो फर्म वहां नहीं मिली. करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाली फर्म का उधर अता-पता नहीं था.

Advertisement

जब पते पर पहुंची टीम तो मिला मकान मालिक

उस पते पर मौजूद मकान मालिक से टीम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यहां तो कोई संस्था नहीं है. इससे जीएसटी टीम को शक हुआ कि राम भजन सिंह ने पांच करोड़ के व्यापार में जमकर बंदरबाट किया है. टीम पूरे मामले में जांच कर रही है.

5 करोड़ के बिल कोयला कारोबारियों को दिए

जीएसटी टीम को पता चला कि राम भजन ने फर्म का पंजीकरण कराकर पांच करोड़ रुपये के बिल कोयला कारोबारियों को दिए हैं. कार्रवाई में एक और खुलासा हुआ कि चोरी का कोयला खरीदकर कारोबारी इसी फर्म से बिल लेकर उसे एक नंबर का बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- कौन हैं रीती पाठक? बीजेपी विधायक ने ऐसा क्या कह दिया कि सकपका गए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

कार्रवाई करने वाली एंटी एबिजन ब्यूरो सतना की टीम में नवीन द्विवेदी, एबी सहायक आयुक्त सतना, प्रमोद शर्मा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय शामिल रहे थे.

Advertisement

बिलों के आधार पर होगी कार्रवाई

डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी ने बताया कि राम एसोसिएट के नाम पर रजिस्टर्ड फर्म में कर चोरी की जानकारी मिली थी. चार सदस्यीय टीम सतना से भेजी गई थी, लेकिन मौके पर न तो फर्म मिली और न ही फर्म संचालक. फर्म ने जिन बिलों को काटा है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

Topics mentioned in this article