खजूरी बाजार निवासी ब्रेन डेड घोषित गौरव दवे के लिवर-किडनी होंगे ट्रांसप्लांट.
NDTV
मध्य प्रदेश के इंदौर में आज 68वां ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है. यह कॉरिडोर कई मरीजों की जीवन-रेखा बनेगा. दरअसल, खजूरी बाजार निवासी 25 वर्षीय गौरव दवे को ब्रेन डेड घोषित किया गया. इसके बाद परिजनों ने अंगदान का प्रेरणादायी फैसला लिया.
इसके बाद अब गौरव का लिवर अपोलो अस्पताल के एक मरीज को लगाया जाएगा. साथ ही उनकी दोनों किडनियां CHL अस्पताल के दो मरीजों को मिलेंगी. सोमवारको सुबह ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना है. गौरव के परिजनों का यह काम इंदौर में मानवता और सेवा की मिसाल बनने जा रहा है.
Advertisement
NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है.
Topics mentioned in this article