गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बवाल, पैंट्री कर्मचारियों पर चाकुओं से हमला

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पैंट्री कार में अवैध रूप से खाना बेचने वाले बदमाशों ने कर्मचारियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चाकूबाजी में घायल एक पैंट्री कर्मचारी.
NDTV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक चलती ट्रेन में चाकूबाजी हो गई, जिसमें पैंट्री कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हमला गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में हुआ. इस खूनी हमले से ट्रेन की पैंट्री कार में चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पैंट्री कर्मचारियों पर अवैध रूप से खाना बेचने वालों ने हमला किया है. आरोप है कि वह IRCTC पर खाना खरीदने के लिए दबाव बना रहे थे, जब पैंट्री कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, जिसमें एक हालत गंभीर है. चाकूबाजी को अंजाम निशातपुरा और बैरागढ़ स्टेशन के बीच दिया गया है. 

Advertisement

आरोपियों की हुई पहचान

जांच में पता चला है कि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस जैसे ही इस रूट से गुजर रही थी, तभी ट्रेन में अवैध वेंडरिंग करने वाले जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी हथियारों के साथ ट्रेन में चढ़ गए थे. दोनों सीधे पैंट्री कार पहुंचे और वहां काम कर रहे लड़कों पर गालियां देते हुए चाकुओं से हमला बोल दिया.

जानलेवा हमले से पैंट्री कार में चीख-पुकार मच गई. बदमाशों ने कर्मचारियों को बेरहमी से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए. जीआरपी पुलिस ने मामले में 307 के तहत की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- MP की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी, चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21 करोड़ ठगे; दिव्या नाम की लड़की ने दिया अंजाम