ग्वालियर की बेटी और पूर्व मिस MP ऋचा मेहता रचेंगी इतिहास, 12 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के इंटरनेशनल रैंप पर बिखेरेंगी जलवा

एमएलबी कॉलेज ग्वालियर से MBA करने वाली ऋचा ने पढ़ाई के साथ मॉडलिंग का जुनून भी जिंदा रखा. मेहनत से 'मिस एमपी' का खिताब जीता और यहीं से उनके लिए इंटरनेशनल दरवाजे खुले.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
न्यूयॉर्क फैशन वीक में दिखेंगी ग्वालियर की ऋचा मेहता.
NDTV

ग्वालियर की बेटी और पूर्व 'मिस एमपी' ऋचा मेहता ने एक बार फिर अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है. ऋचा आगामी 12 सितंबर 2026 को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन प्लेटफॉर्मों में से एक 'न्यूयॉर्क फैशन वीक' (New York Fashion Week) में रैंप वॉक करती नजर आएंगी. उनकी यह उपलब्धि उनके निजी सफर के साथ-साथ उनके गृह नगर ग्वालियर के लिए भी गर्व का क्षण है.

शिक्षा से लेकर कॉर्पोरेट और फैशन की दुनिया तक का सफर

ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज से एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी करने वाली ऋचा ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी अपनी रुचि बनाए रखी. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने 'मिस एमपी' का खिताब अपने नाम किया था, जिसने उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के रास्ते खोले. वर्तमान में वह न्यूयॉर्क की एक अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी में टेक्नोलॉजी ऑडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जो यह साबित करता है कि कठिन कॉर्पोरेट करियर के साथ अपने जुनून को भी जिंदा रखा जा सकता है.

Advertisement

सफलता पर क्या बोलीं ऋचा मेहता?

अपनी इस उपलब्धि पर भावनाएं व्यक्त करते हुए ऋचा ने कहा, "न्यूयॉर्क फैशन वीक के लिए चुना जाना मेरे जीवन के सबसे गर्व और भावनात्मक पलों में से एक है. यह साबित करता है कि आपको अपने पेशे और अपने जुनून के बीच किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है."

उन्होंने ग्वालियर के लोगों के समर्थन को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने मिस एमपी का प्रतिनिधित्व किया था, तब शहर के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया था, और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें एक बार फिर सभी के आशीर्वाद की उम्मीद है.

युवा पेशेवरों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि करियर के बीच में कभी भी अपने शौक या जुनून को न छोड़ें. अनुशासन और कड़ी मेहनत से दोनों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- इस रहस्यमयी शिव मंदिर में सूर्य करते हैं शिवलिंग का अभिषेक, जामवंत से जुड़ा है इतिहास, आज भी अधूरा है कलश

Advertisement