Eid al-Adha: एमपी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही बकरीद; नमाज के लिए भीड़, भोजशाला मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मध्य प्रदेश में ईद उल अजहा और धार भोजशाला को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा. इंदौर में फ्लैग मार्च और ड्रोन निगरानी की गई, जबकि मुरैना और बुरहानपुर में शांति से नमाज अदा हुई. पूरे प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल दिखा. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bakrid 2026: MP में अलर्ट, भोजशाला समेत संवेदनशील इलाकों में सख्त सुरक्षा

Eid ul Adha 2026: मध्य प्रदेश में ईद उल अजहा (Bakrid 2026) और धार की संवेदनशील भोजशाला को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए. प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. धार, इंदौर, मुरैना और बुरहानपुर सहित कई शहरों में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया. ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्थाओं के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी गई. इन सभी इंतजामों के बीच प्रदेशभर में ईद का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया गया, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ की.

पहले देखिए ईदगाह भोपाल में नमाज का वीडियो

Advertisement

धार में भोजशाला को लेकर विशेष सतर्कता

धार जिले में भोजशाला क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती. ईद के मद्देनजर यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी.

धार में ऐसी थी तैयारी

इंदौर में ड्रोन से निगरानी, सुबह से फ्लैग मार्च

इंदौर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. सुबह से ही कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की, ताकि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

Advertisement

मुरैना में शांति से अदा हुई नमाज, अमन की दुआ

मुरैना जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई. मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई, जहां जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती रजा आलम ने नमाज अता करवाई. इस दौरान उन्होंने कुरान की आयतों का श्रवण कराते हुए धार्मिक संदेश दिया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में शांति व भाईचारे की दुआ की. महापौर शारदा राजेंद्र सोलंकी ने भी मौके पर पहुंचकर मुस्लिम समाज को ईद की शुभकामनाएं दीं.

बुरहानपुर में उल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

बुरहानपुर में भी ईद उल अजहा का पर्व पारस्परिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया. शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ की और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी. पुलिस और प्रशासन ने यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, वहीं नमाज के बाद लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया.

Advertisement

राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई थी. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया. प्रशासन का मुख्य फोकस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना था, जिसमें उसे सफलता भी मिली.

शांति और सौहार्द का संदेश

ईद उल अजहा के मौके पर प्रदेशभर में भाईचारे और एकता का संदेश देखने को मिला. सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने मिल-जुलकर पर्व मनाया और यह साबित किया कि विविधता के बावजूद सामाजिक सौहार्द देश की सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढ़ें : बकरीद से पहले बुरहानपुर में बिका चाय-पान का शौकीन बकरा; कीमत में 786 का खास कनेक्शन रहा

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर केस दर्ज; नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, MP हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द

Topics mentioned in this article