CM यादव ने दीए खरीदे तो दमक उठे कई चेहरे, MP में दिखा 'वोकल फॉर लोकल' का असर

Diwali 2024 : मुख्यमंत्री ने कहा कि PM मोदी स्थानीय सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं. हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे. सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो. हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CM यादव ने दीए खरीदे तो दमक उठे कई चेहरे, MP में दिखा 'वोकल फॉर लोकल' का असर
Flipkart & Pexels

Diwali 2024 : भारत सरकार की वोकल फॉर लोकल योजना स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है. प्रधानमंत्री मन की बात में कई बार भारतवासियों से अपील कर चुके हैं कि स्वदेशी उत्पाद खरीद कर जरूरतमंदों की मदद करें. मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस योजना पर गंभीरता से विचार किया और लोकल वेंडरों को तरजीह देने की अपील लोगों से की. इसका असर बाजार में दिखने लगा है. प्रदेश सरकार के रुख के बाद लोग भी बाजार में सामान की खरीदारी करते वक्त स्वदेशी का ध्यान रख रहे हैं. प्रदेश में सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम नेता और मंत्री सब मिट्टी के दीयों से घर को सजाने की तैयारी में हैं.

क्या बोले कुम्हार ?

सालों से मिट्टी के दीए बनाने वाले सुनील कुमार बताते हैं, "हम लोग बाप-दादा के समय से मिट्टी के दिए बना रहे हैं. इन दिनों लोगों में दीए खरीदने को लेकर उत्साह बड़ा अच्छा है. मुख्यमंत्री भी मुझसे दिए खरीदकर गए हैं. पिछले कुछ वर्षों से दिवाली पर मिट्टी के दीयों की बिक्री बढ़ी है और इसे लेकर हम भी काफी उत्साहित रहते हैं.

Advertisement

हमें मिल रहा योजनाओं का फायदा

सीजन पर हमें बड़ा फायदा होता है. इस बार मुख्यमंत्री दीए लेने आए, मुझे बड़ा अच्छा लगा. हम यही चाहते हैं कि हमारे दीए खूब बिकें. मुख्यमंत्री ने हमारे दीयों को टैक्स फ्री कर दिया, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं. हमें सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है. राशन कार्ड से लेकर कई सरकारी लाभ हमें मिल रहे हैं. "

'वोकल फॉर लोकल' का असर

मिट्टी के दीए बनाने वाली राजकुमारी प्रजापति ने बताया कि इस बार की रौनक कुछ और ही है. नेता मंत्री आ रहे हैं और आम लोग भी हमसे खूब खरीदारी कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए 'वोकल फॉर लोकल' को प्रोत्साहित करने की अपील की थी. CM यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा सभी के जीवन में श्री महालक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे. उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में 'वोकल फॉर लोकल' का भाव रहना चाहिए.

क्या है 'वोकल फॉर लोकल' ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी को 'वोकल फॉर लोकल' के लिए प्रेरित करते हैं. वोकल फॉर लोकल एक अभियान है जिसका मकसद स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देना है. यह अभियान लोगों को अपने स्थानीय क्षेत्र में बने उत्पादों का उपयोग करने और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित करता है.

ये अभियान निम्न बातों पर ज़ोर देता है: 

  • अपने शहर में बने उत्पाद खरीदो.
  • स्थानीय दुकानों से खरीदारी करो.
  • अपने इलाके के कारोबारियों को समर्थन दो.

पढ़ने के लिए क्लिक करें :

Comments

दिवाली पर सरकार दे रही फ्री गैस सिलेंडर, जानें कैसे करें अप्लाई ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि PM मोदी स्थानीय सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं. हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे. सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो. हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं. इस तरह हम अपने स्थानीय समुदाय को मजबूत बना सकते हैं और अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकते हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें : 

Diwali को लेकर भ्रम हुआ दूर, अब पूरे देश में एक साथ इस दिन मनाया जाएगा दीपोत्सव

Topics mentioned in this article