MP News: छतरपुर में रामलीला मंडल के संचालक ने कुल्हाड़ी से काट लिया अपना गुप्तांग, बोला- इसलिए उठाना पड़ा ये कदम

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने 'काम वासना' से मुक्ति पाने के लिए कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छतरपुर में रामलीला मंडल के संचालक ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग
NDTV

Chhatarpur news: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और विचलित करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. स्थानीय अधिकारियों ने भी रविवार को इस घटना की पुष्टि की. यह पूरी घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित महाराजपुर थाना क्षेत्र की है.

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय राममिलन यादव के रूप में हुई है. राममिलन ने शनिवार सुबह जब इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया, तो वह लहूलुहान हालत में तड़पने लगा. इसके बाद उसने खुद अपने चचेरे भाई को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में परिजन उसे महाराजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Advertisement

'काम और क्रोध' से था परेशान

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के बिस्तर पर लेटा हुआ घायल व्यक्ति खुद इस कदम के पीछे की वजह बता रहा है. वीडियो में उसे यह कहते सुना जा सकता है कि वह एक रामलीला मंडल का संचालन करता है. वह पिछले काफी समय से मन में उठने वाली ‘‘काम और क्रोध'' की भावनाओं से बेहद परेशान रहता था.

देश व समाज कल्याण के लिए काम करने की जताई इच्छा

वीडियो में उसने आगे कहा कि इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपनी काम वासना को ही हमेशा के लिए खत्म कर दूं और इसी वजह से मैंने कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट दिया. उसने यह भी बताया कि अब उसका एकमात्र उद्देश्य केवल राम भजन करना, देश की सेवा करना और समाज का कल्याण करना है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

राममिलन के चचेरे भाई ने बताया कि राममिलन शादीशुदा है और उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. घर में आगामी 25 जून को एक बेटी की शादी भी तय है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं. चचेरे भाई के मुताबिक, राममिलन की पत्नी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित हैं और पूरा परिवार पिछले काफी समय से गंभीर आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना कर रहा था.

 डॉक्टरों और पुलिस ने की घटना की पुष्टि

छतरपुर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे पास बेहद गंभीर  हालत में 42 वर्षीय एक मरीज को लाया गया था. उसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी जैसी किसी धारदार चीज से अपने गुप्तांग का आधा हिस्सा काट दिया था. उसे तुरंत वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement



वहीं, इस अजीबोगरीब और दर्दनाक मामले पर महाराजपुर थाना प्रभारी डीके सिंह ने कहा कि पुलिस को घटना की मौखिक सूचना मिली है, लेकिन फिलहाल परिवार या किसी अन्य की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मामले की लिखित तहरीर या शिकायत आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.