Mother Shot Son: धार में मां ने बेटे को मारी गोली, मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी

Dhar Crime News: मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर मां ईडी बाई ने दीवान से देशी कट्टा मांगा और बेटे इकेश पर गोली चला दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Crime News: धार जिले की गंधवानी विधानसभा के अंतर्गत बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक मां ने आपसी कहासुनी के बाद अपने 18 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार, 14 जून की दोपहर हुई, जब भोरकुंडिया निवासी इकेश (18 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी मां ईडी बाई से मिलने ग्राम टकारी पहुंचा था. बताया गया कि ईडी बाई बीते तीन-चार वर्षों से अपने मायके टकारी में रह रही थी.

मां ने अपने बेटे को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी दौरान गांव का एक अन्य व्यक्ति दीवान सिंह भी वहां मौजूद था, जो भोरकुंडिया का ही निवासी बताया जा रहा है. गुस्से में आकर ईडी बाई ने दीवान से देशी कट्टा मांगा और बेटे इकेश पर गोली चला दी. गोली के छर्रे युवक के सिर और सीने पर लगे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

बेटे की मौके पर मौत

घटना के बाद युवक के साथ आए लोग घबरा गए और तत्काल इकेश के पिता करण सिंह को फोन पर सूचना दी.सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए.

आरोपी मां मौके से फरार

बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने आरोपी मां ईडी बाई और दीवान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 1(5), 25(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़े: Sonam-Raj Clash: पुलिस के किस सवाल पर आपस में भिड़ गए सोनम-राज ! पूछताछ में सामने आया असली मास्टरमाइंड

Advertisement

Topics mentioned in this article