झंडा फहराने का मामला: पुराना वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ शिकायत, BJP MLA ने शेयर किया 15 अगस्त का वीडियो

सोशल मीडिया पर कहा गया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में विधायक अजय चंद्राकर ने तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया, लेकिन यह पुराना वीडियो है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाईं साइड का फोटो है 15 अगस्त का वीडियो, भाजपा झंडा फहराने वाला है पुराना वीडियो.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 15 अगस्त के दिन बीजेपी झंडा फहराने का दावा किया जा रहा है. लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है. आपको बता दें कि धमतरी जिले में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में ध्वजारोहण किया था, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अजय चंद्राकर ने मैरून और सफेद रंग के कपड़े में ध्वजारोहण किया है.

वही, इंस्टाग्राम में किसी यूजर ने उनका पुरानी वीडियो एडिट करके डाल दिया, जिसमें वह भाजपा का झंडा फहरा रहे हैं. दावा किया गया है कि यह 15 अगस्त के दिन हुआ है. यह वीडियो कई और अकाउंट द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर किया गया है.

Advertisement

क्या बोले विधायक?

वहीं, इस मामले पर अजय चंद्राकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह वीडियो (भाजपा झंडा फहराने वाला) जो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है, वह 26 मार्च को आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला का वीडियो है. उन्होंने कहा, "पुराने वीडियो को नए संदर्भ में प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करना पत्रकारिता नहीं, बल्कि फर्जी खबरों की पराकाष्ठा है. पत्रकारिता का धर्म शब्द सामने रखना है, ना कि राजनीतिक एजेंडे के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ के पेश करना. वीडियो पुराना है और दवा भ्रामक है और सच सामने है."

क्या बोले पूर्व जिला अध्यक्ष

वहीं, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त 2026 को कुरूद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा तिरंगे की जगह बीजेपी झंडा फहराया जाने को लेकर जो भ्रामक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, वह बहुत ही गलत है. यह भी आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया पेज से भी इस वीडियो को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. इससे भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

Advertisement

थाने में दर्ज कराई शिकायत

वहीं, भाजपा कुरूद संगठन के पदाधिकारी ने कुरूद थाने में पहुंचकर इस तरह के भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले लोगों के ऊपर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, इस तरह भ्रामक वीडियो को लोगों तक पहुंचाने वाले लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की गई है.