दतिया में आज से BJP-कांग्रेस के स्टार प्रचारक, CM करेंगे जनसभाएं; उपचुनाव से पहले Congress को लगा बड़ा झटका

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी गर्मी तेज हो गई है. मतदान में सिर्फ 6 दिन बचे हैं. भाजपा और कांग्रेन ने अपने स्टार प्रचारक उतार दिए हैं. वहीं, मतदान से पहले 4 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइन कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए.
NDTV

Datia Vidhan Sabha Upchunav 2026: दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक मैदान में जुट उतर आए हैं. बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जनसभा करेंगे. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के लिए दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, अजय सिंह और आरिफ मसूद जोर लगाएंगे.

साथ ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका भी लगा है. उपचुनाव के लिए मतदान से महज 6 दिन पहले कई कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. 

Advertisement

इन नेताओं ने दिया कांग्रेस को झटका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं कॉपरेटिव सेक्टर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में राघवेंद्र सिंह यादव, सोनू पटेल, बलवीर यादव और डॉ. अमित यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंह यादव और बलवीर यादव लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं. वहीं, डॉ. अमित यादव सेवढ़ा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी के पुत्र बताए गए हैं. भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं.

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है. मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. दोनों ही दल 26 से 28 जुलाई तक धुआंधार प्रचार करेंगे. 

सीएम की दो जनसभाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उदगुवां और उपरायं (सीतापुर) में जनसभा करेंगे. वह प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. साथ ही प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात होगी. भाजपा की ओर से 26 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 27 जुलाई को CM मोहन यादव और 28 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सभाएं करेंगे. 

कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी मैदान में, कमलनाथ पर संशय

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आज दतिया में डेरा डालेंगे. वे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाएंगे. कांग्रेस की ओर से 26 जुलाई से और भी स्टार प्रचारक मैदान में उतरेंगे. दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, अजय सिंह और आरिफ मसूद जनसभाएं करेंगे. जयवर्धन सिंह, सचिन यादव और कमलेश्वर पटेल ने शनिवार से ही मोर्चा संभाल लिया है. हालांकि, पूर्व सीएम कमलनाथ का कार्यक्रम अभी तय नहीं है.

Advertisement

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को गिनती

बता दें कि भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह मैदान में हैं. दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होंगे और वोटों की गिनती 3 अगस्त, 2026 को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Fast Track Court पर सीएम यादव का बड़ा फैसला, कहा- युवाओं के लिए 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Advertisement