Damoh Accident: दमोह में एक साथ टकराए तीन वाहन, सगाई में जा रहे दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत 

Damoh Road Accident में सागर रोड पर बोलेरो, ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सागर रोड पर बासा तारखेड़ा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के अनुसार सबसे पहले बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई. इसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.

सगाई में जा रहे थे दोनों भाई

मृतकों की पहचान जीवन और सूरज के रूप में हुई है, जो सगे भाई थे. उनके पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं. बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

Advertisement

अस्पताल में भी नहीं बच सकी दो जिंदगियां

हादसे में बोलेरो में सवार दो अन्य लोगों की भी हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही.

ज‍िला कलेक्‍टर बोले हरसंभव मदद करेंगे 

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले में ट्रक, मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन के बीच टक्कर हुई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

यह भी पढ़ें : खाद की कीमतें नहीं बढ़ेंगी; कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- ‘फॉर्मर आईडी' से रोकी जाएगी कालाबाजारी

यह भी पढ़ें : MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क, अगले 5 दिन में 3‑5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

यह भी पढ़ें : 14 महीनों में 149 तेंदुओं की मौत; RTI में बड़ा खुलासा, टाइगर स्टेट क्यों बन रहा तेंदुए का 'कब्रिस्तान' जानिए

Advertisement

Topics mentioned in this article