5 लाख जीतने का मौका, बस MP सरकार के लिए बनाना है खास Logo; यहां जानें सबकुछ

मध्य प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के लिए लोगो डिजाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की है. इसमें भाग लेकर आप अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं और लखपति बन सकते हैं. प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 8 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अगर आप क्रिएटिव हैं और डिजाइनिंग का हुनर है तो मध्य प्रदेश सरकार के लिए अपना जलवा  दिखा सकते हैं. आप अपनी काबिलियत दिखाकर लखपति बन सकते हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन की सूरत बदलने के लिए पहल की है. उन्होंने इसी साल अप्रैल की कैबिनेट बैठक में "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना" (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva Yojana) को स्वीकृति दी थी. इसी के तहत अपनी नई परिवहन सेवा 'मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' (MPYPIL) के लिए लोगो मांगा है.

MPYPIL  (Madhya Pradesh Yatri Parivahan and Infrastructure Limited) ने "लेट्स क्रिएट अ लोगो" (Let's Create a Logo) प्रतियोगिता की घोषणा की है. इसके तहत एक आकर्षक लोगो (प्रतीक चिह्न) डिजाइन करना होगा. लोगो में एक अच्छी टैगलाइन भी देनी है. यह देखने में आकर्षक, यूनिक और सिंपल हो. प्रतियोगिता के विजेताओं को फिर सरकार इनाम देगी. इस प्रतियोगिता में देशभर के लोग और छात्र भाग ले सकती हैं.

सरकार ने विजेताओं के कुल 8 लाख रुपये का इनाम रखा है. पहले नंबर वाले को पांच लाख, दूसरे नंबर वाले को 2 और तीसरे नंबर पर आने वाले विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा.

लोगो डिजाइन के लिए है ये शर्त

लोगो डिजाइन करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि लोगो के साथ संस्कृत में एक प्रभावशाली टैगलाइन जरूर हो. सरकार चाहती है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की की "योगक्षेमं वहाम्यहम्" की तरह टैगलाइन होनी चाहिए. टैगलाइन प्रेरणादायक और अर्थपूर्ण हो. टैगलाइन ने विभाग का ध्येय परिभाशित होना चाहिए.

Advertisement

"मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना" यह स्टेटमेंट प्रतीक चिन्ह का मुख्य आधार है, जो सुलभ और कुशल परिवहन सेवाओं के लिए पहल की प्रेरणादायक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. लोगो कार्यक्रम की गतिशीलता बढ़ाने और सभी के लिए एक सहज यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के प्रति समर्पण को दिखाता है, जो परिवहन में एक उज्जवल, अधिक समावेशी भविष्य का प्रतीक है.

कैसे करें आवेदन?

  • ईमेल आईडी: अपना लोगो admin.mpypil@mp.gov.in पर भेजें.
  • अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक).
  • आवेदन को PDF फॉर्मेट में और लोगो को PNG फॉर्मेट में भेजें.
  • अधिक जानकारी के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in पर जाएं. वहां से इन्फॉर्मेशन पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी.