मध्य प्रदेश में फिर हुई कोरोना की एंट्री, इंदौर में मिले दो मरीज; ऐसी है ट्रैवल हिस्ट्री

COVID 19 In Indore : कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. इंदौर में इनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, केरल की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है. इसलिए थोड़ा सावधानी रखें. लापरवाही न करें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
COVID 19 In Indore : इंदौर में कोरोना के सामने आए दो मरीज.

Covid-19 News Cases In Indore :  देश में कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने एंट्री की है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महाराष्ट्र में कोविड के 100 केस सामने आए हैं. वहीं, गुजरात में 15 नए मरीज मिले हैं.  इसके बाद से एक बार फिर से कोविड को लेकर किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों को अपनाने की जरूरत है. 

एमपी के इंदौर जिले में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. जिला अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है. केरल की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है. फिलहाल मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है. वहीं, इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री भी निकाली जा रही है.

Advertisement

मरीजों की स्थिति सामान्य

फिलहाल लगातार कोविड मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है, और इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री भी निकाली जा रही है. जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 कोविड के मरीज मिले हैं, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है. मृत्यु अन्य बीमारियों के चलते हुई है. शेष चार मरीजों की स्थिति सामान्य है.

बीएस सैत्या (सी.एम.एच.ओ) ने कहा कि दो जो वर्तमान में कोरोना के केस मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. सामने आए केस की ट्रैवल हिस्ट्री रहीं है. किसी भी प्रकार की पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सावधानी रखें. लापरवाही न करें. 

ये भी पढ़ें- Indore: बैड टच-रेप मामले में दो और FIR दर्ज, फेक करेंसी का एंगल भी सामने आया, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें- 'तुम्हारा वेतन कटवा दूंगी, CMHO मेरा भाई है; नौकरी से निकलवा...' सृष्टि की धमकी से खफा कर्मचारी

Topics mentioned in this article