बीच सड़क पर वोल्टेज ड्रामा: पति‑पत्नी में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

छतरपुर में बीच सड़क पति‑पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मऊदरवाजे के पास रात के समय हुए इस हाई‑वोल्टेज ड्रामे ने लोगों को हैरान कर दिया. कहासुनी के बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhatarpur Viral Video: छतरपुर शहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर चर्चा में है. इस बार मामला पति‑पत्नी के झगड़े का है, जो घर की चारदीवारी से निकलकर सरेराह सड़क पर पहुंच गया. रात के समय बीच सड़क पर हुए इस हाई‑वोल्टेज ड्रामे ने न सिर्फ लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है.

मऊदरवाजे के पास हुआ पूरा विवाद

बताया जा रहा है कि यह घटना मऊदरवाजे के पास की है. रात के समय किसी बात को लेकर पति‑पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई. पहले तो दोनों में तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई. सड़क पर ही दोनों एक‑दूसरे पर हाथ उठाते नजर आए.

Advertisement

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति‑पत्नी एक‑दूसरे को धक्का दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं. दोनों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्हें आसपास मौजूद लोगों का भी कोई डर नहीं रहा. सड़क पर चल रहे वाहन तक कुछ देर के लिए रुक गए और लोग यह नजारा देखते रह गए.

तमाशबीन बने रहे लोग, कुछ ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान सड़क किनारे और आसपास मौजूद लोग ज्यादातर तमाशबीन बने रहे. हालांकि वीडियो में कुछ लोग बीच‑बचाव करते भी दिखाई दिए, लेकिन विवाद पूरी तरह से तुरंत शांत नहीं हो सका. कुछ देर तक दोनों के बीच झगड़ा चलता रहा.

यहां देखें वीडियो- https://youtube.com/shorts/WpcUuUAVfQc?si=Dmp8Qi3sYIPwQhAH

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को लेकर शहर में तरह‑तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस तक पहुंचा मामला

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे मामले को समझने में जुटी है.

Advertisement