Collector Parth Jaisawal : बोर्ड परीक्षा से पहले कलेक्टर ने संभाली क्लास, बच्चों को खुद पढ़ाया, दिए खूब सारे टिप्स 

Collector Parth Jaisawal: बोर्ड परीक्षा से पहले छतरपुर के कलेक्टर का एक अलग अंदाज देखने को मिला. यहां उन्होंने बच्चों को खुद गणित पढ़ाया और कई टिप्स भी दिए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Collector Parth Jaisawal to Teacher: मध्य प्रदेश के छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल का एक अलग अंदाज देखने को मिला.बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे शुक्रवार को सांदीपनि विद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों के साथ सुना और स्कूल का निरीक्षण भी किया.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पार्थ जायसवाल खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए. उन्होंने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से गणित सहित अन्य विषयों के प्रश्न हल करवाकर उनकी परीक्षा तैयारियों को परखा. कलेक्टर ने बोर्ड पर स्वयं प्रश्न लिखे, जिन्हें विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक हल किया. छात्रों की तैयारी से संतुष्ट होकर कलेक्टर ने उनकी सराहना की.

छात्रों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव न लें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें. उन्होंने परीक्षा से एक दिन पहले माइंड फ्रेश रखने, माता-पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद लेने की सलाह दी.

कलेक्टर जायसवाल ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे छात्रों के डाउट समय पर क्लियर करें और उनका मनोबल लगातार बढ़ाते रहें. साथ ही छात्रों को परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे प्रवेश पत्र, पेन-पेंसिल और पानी की बोतल एक दिन पहले ही तैयार रखने के निर्देश दिए. छात्रों की दिनचर्या और पढ़ाई की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि छात्रों की तैयारी संतोषजनक प्रतीत हो रही है, जिसका लाभ निश्चित रूप से अच्छे परीक्षा परिणाम के रूप में देखने को मिलेगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें कंचन बाई के परिजनों को न्याय दिलाने घंटों कलेक्ट्रेट में डटा रहा समाज, कलेक्टर नहीं पहुंचे तो की नारेबाजी

Topics mentioned in this article