भोपाल में स्विमिंग पूल में तैरते समय बिजनेसमैन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Death by Heart Attack: भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजनेसमैन संजय त्यागी की स्विमिंग के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhopal Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर के प्रकाश तरण पुष्कर में गुरुवार को एक दुखद हादसा सामने आया. यहां स्विमिंग के दौरान 68 वर्षीय बिजनेसमैन संजय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि संजय त्यागी नियमित रूप से स्विमिंग करने के लिए तरण पुष्कर आते थे और वे पिछले 15 वर्षों से इसके सदस्य थे. वह गुरुवार को भी रोज की तरह स्विमिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें स्विमिंग के दौरान साइलेंट हार्ट अटैक आया.

मौके पर मौजूद स्विमिंग ट्रेनर और पुलिसकर्मी लोकेश जोशी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए उन्हें सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया. सीपीआर देने के बाद कुछ समय के लिए उनकी सांस वापस भी आई, जिससे वहां मौजूद लोगों को उम्मीद जगी.

Advertisement

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही संजय त्यागी ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस घटना से तरण पुष्कर में आने वाले लोगों और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर की महापौर पर जानलेवा हमला, बीच रोड पर नशेड़ियों और बदमाशों ने रॉड से कार में की तोड़फोड़