MP: देर रात बस में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदे यात्री; बचाई जान

धार में सूरत-कानपुर की बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति मच गई. कई यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने को मजबूर हो गए, जिससे उनकी बाल-बाल जान बची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आग लगने के बाद धू-धूकर जलती बस.
NDTV

मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे एक यात्री बस में अचानक आग लग गई. चालक ने जब बस से धुआं निकलता देखा तो तुरंत उसे रोक दिया और यात्री के बीच अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. जब आग धीरे-धीरे फैलने लगी तो सभी यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकल आए.

यह बस सूरत से कानपुर जा रही थी और आग लगने की घटना भिंड जिले में सरदारपुर क्षेत्र के भोपावर चौकी के पास हुई. आग लगने के बाद कुछ यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़े और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की जानकारी है, वहीं कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया.

Advertisement

सूचना पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रभावित यात्रियों को दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई. आग लगने के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- प्रेमिका की बच्ची को अपनी संतान बताकर मांगा हक, चंबल पुल पर चढ़कर दुष्कर्म के आरोपी ने दी आत्महत्या की धमकी

Topics mentioned in this article