Bulldozer Action: इंदौर के रावजी बाजार में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; 21 मकानों पर हुई कार्रवाई

Indore Nagar Nigam Action: नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाएँ, ताकि कार्रवाई के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण‑मुक्त बनाने के लिए यह कदम आवश्यक है और इसी दिशा में निगम निरंतर कार्य करता रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bulldozer Action: इंदौर के रावजी बाजार में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; 21 मकानों पर हुई कार्रवाई

Indore News: इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) ने गुरुवार को रावजी बाजार क्षेत्र में नालों के ऊपर बने अवैध मकानों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की. नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 21 मकानों को हटाया गया. अभियान की शुरुआत सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में की गई और दोपहर तक अधिकांश अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया. कुछ दिन पहले निगम आयुक्त ने इस इलाके का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालों के ऊपर पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए हैं, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ रही है और नालों की नियमित सफाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. रहवासियों की शिकायतें सुनने के बाद आयुक्त ने तुरंत अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे.

नोटिस और बार‑बार चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों को एक महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था. इसके अलावा लगातार क्षेत्र में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जाती रही, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया. कुछ मामलों में तो नोटिस के बाद भी निर्माण जारी रखा गया था. जोन 12 के बिल्डिंग ऑफिसर वैभव देवलासे ने बताया कि कार्रवाई कमला रोड की ओर रावजी बाजार थाने के सामने वाले हिस्से में की गई. उन्होंने कहा, “लोगों को पर्याप्त समय दिया गया था. नोटिस के बावजूद उन्होंने खुद से निर्माण नहीं हटाया, इसलिए आज निगम को यह कार्रवाई करनी पड़ी.”

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाएँ, ताकि कार्रवाई के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण‑मुक्त बनाने के लिए यह कदम आवश्यक है और इसी दिशा में निगम निरंतर कार्य करता रहेगा.

लोगों ने समय मांगा, अधिकारियों ने ठुकरायी मांग

जब कार्रवाई शुरू हुई तो कई लोग मौके पर पहुंचे और स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए थोड़ा समय मांगने लगे. हालांकि, अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया. उनका स्पष्ट कहना था कि नोटिस की अवधि में उन्हें पर्याप्त समय दिया जा चुका है, इसलिए अब कार्रवाई को टाला नहीं जा सकता.

शहर को अतिक्रमण‑मुक्त बनाने की दिशा में जारी रहेगा अभियान

निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से नालों पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई है. शहर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी, जहाँ नालों, फुटपाथों या अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों पर कब्जा किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : पंचायत की सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 नवनिर्मित दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानिए क्या है मामला?

यह भी पढ़ें : Bharat Taxi App: अब उबर, ओला व रैपिडो जैसी कंपनियों को टक्कर देगी भारत टैक्सी; जानिए कैसा होगा किराया

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP की राजधानी में युवतियों को निशाना बनाने वाला 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार, इस वजह से करता था हमला

यह भी पढ़ें : MP की स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न में; इस तारीख से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

Advertisement