नशे में पड़ोसियों का खूनी खेल: डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, मां-बेटा फरार

Madhya Pradesh News: अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में गांजे के नशे में पड़ोसियों ने 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मां-बेटा फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पकरिया गांव में गांजे के नशे में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय मनोज साहू पर उसके ही पड़ोसियों ने हमला कर दिया. आरोपी गांजे के नशे में थे और किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते मनोज साहू की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी महिला और उसका बेटा मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्भर शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Topics mentioned in this article