BJP विधायक भावना ने शुरू की 151 KM लंबी कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी अमरकंटक की घाटी

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा कर जल भरा और 'बोल बम' कांवड़ यात्रा शुरू की. यात्रा सोमवार से शुरू होकर 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में खत्म होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से 151 किमी लंबी कांवड़ यात्रा शुरू.
ANI

मध्य प्रदेश में अमरकंटक की घाटी 'हर-हर महादेव', 'बोल बम' और 'नर्मदा मैया की जय' के जयकारों से गूंज उठी. सावन में जल लेने पहुंचे कावड़ियां शिवभक्ति में डूबे नजर आए. कबीरधाम जिले के पंडर‍िया विधानसभा क्षेत्र की BJP विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से ज्यादा श्रद्धालु सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायक के नेतृत्व में 500 श्रद्धालुओं ने अमरकंटक से नर्मदा नदी से जल लेकर 151 किलोमीटर लंबी 'बोल बम' पैदल यात्रा शुरू की. मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद विधायक ने कांवड़ उठाई और भोरमदेव मंदिर के लिए रवाना हुईं.

Advertisement

मुश्किल रास्तों से गुजरती है कांवड़ यात्रा

151 किमी का कांवड़ यात्रा काफी मुश्किल था, लेकिन पैदल यात्रा में शामिल श्रद्धालु काफी उत्साहित और भक्तिमय नजर आए. कांवड़ उठाने वालों में महिलाओं और युवतियां ज्यादा नजर आ रही हैं. सोमवार से शुरू हुई शिवभक्तों की यात्रा 16 अगस्त को खत्म होगी. इस दौरान कांवड़ियों को घने जंगलों, पहाड़ी और पथरीले रास्तों और प्राकृतिक झरनों वाले मुश्किल रास्तों से गुजरना होगा. विधायक के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा पिछले साल भी निकाली गई थी, इस बार यह दूसरी कांवड़ यात्रा है. विधायक का कहना है कि हर साल सावन माह में कांवड़ यात्रा जारी रहेगी.

पिछले साल से दोगुना कांवड़िया

धार्मिक आस्था के साथ-साथ, यह पैदल यात्रा पंडर‍िया की तरक्की और छत्तीसगढ़ के विकास से भी जुड़ी है. विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जिस तरह श्रद्धालु मुश्किल रास्तों से होते हुए भोरमदेव पहुंचेंगे, उसी तरह पांडर‍िया को तरक्की की नई दिशा में आगे ले जाने के लिए लगातार कोशिशें की जाएंगी. उन्होंने कहा, "यह भगवान शंभू/भोलेनाथ और मां नर्मदा का आशीर्वाद है कि इस साल मेरे साथ चलने वाले कांवड़ियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है.

उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर देखा जाता था कि कांवड़ यात्रा में ज्यादा पुरुष ही हिस्सा लेते थे. जब हमने लोगों से बात की तो वे कहते थे कि यह रास्ता मुश्किल है और महिलाओं को इसे पार करने में दिक्कतें आती हैं, लेकिन जब से हमने पिछले साल इसकी शुरुआत की है, तब से इसमें भाग लेने वाली महिलाओं की संख्या 150 से 200 तक पहुंच गई है.

Advertisement

भाजपा विधायकों ने भी दिया समर्थन

पत्थलगांव से बीजेपी विधायक गोमती साय और बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने भी इस यात्रा को अपना समर्थन देने के लिए अमरकंटक का दौरा किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया. गोमती साय ने भावना बोहरा की पदयात्रा को पंडरिया और छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक बेहतरीन पहल बताया.

वहीं, सुशांत शुक्ला ने इस यात्रा को हिंदुत्व की भावना और आस्था का वाहक बताया और पंडरिया तथा छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान के लिए 'बोल बम' यात्रा की सराहना की.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली गई तारीख, शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट से टकराने पर लिया फैसला