Kanu Priya Join Congress Party: BJP के वरिष्ट नेता की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने ज्वाइन की कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Kanu Priya joins Congress party: बीजेपी के वरिष्ट नेता की बेटी कनु प्र‍ि‍या ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

BJP leader Satyanarayan Sattan daughter Kanu Priya joins Congress: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन (Satyanarayan Sattan) की बेटी कनु प्र‍ि‍या (Kanu Priya) ने आज कांग्रेस पार्टी (MP Congress) की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है. कनु प्र‍ि‍या ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की है. वहीं कनु प्र‍िया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी और कांग्रेस में उनका स्‍वागत किया.

कनु प्र‍ि‍या ने कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'प्रख्यात कवि और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता रहे सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया.

सत्यनारायण सत्तन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्‍य हैं. सत्तन ने 1980 का मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव का चुनाव इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था. हालांकि वो चंद्रशेखर व्‍यास से चुनाव हार गए थे. फिर क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्‍ला को चुनावी मैदान में हरा दिया था. सत्यनारायण सत्तन भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ ही प्रख्‍यात कवि भी है.

ये भी पढ़ें: Success Story: दोस्तों ने उड़ाया मजाक, पिता ने 2 साल तक नहीं की बात... सारी बेड़िया तोड़ सीमा ने हासिल की ये मुकाम

Advertisement