रात भर से बारिश के चलते आज भोपाल के निजी और सरकारी स्कूल बंद, MP के 21 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय हुए एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसूनी ट्रफ के असर से पूरे राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. राजधानी भोपाल में रविवार रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
21 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, भोपाल में रातभर झमाझम.
NDTV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रातभर से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रशासन ने सभी तरह के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है. वर्षा के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है और यातायात भी सामान्य रूप से सुचारू नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा है. उधर, राज्य के 21 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भोपाल में भी फिलहाल वर्षा का दौर ही जारी रहेगा.

स्ट्रांग साइक्लोनिक सिस्टम का असर, सीजन की सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट

एमपी के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी भोपाल में रात भर से भारी बारिश जारी है. 5 जिलों  राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 8 इंच तक बारिश की चेतावनी दी गई है. अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की आशंका है.

Advertisement

वहीं, 16 जिलों उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में झमाझम में भी अलर्ट का अलर्ट है.

भोपाल-इंदौर समेत 33 जिलों में रिमझिम से तेज बारिश

भोपाल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड में हल्की से तेज बारिश जारी रहेगी. वहीं, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर रहेगा जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- ट्रेनिंग में ही 1 करोड़ की घूस: IPS राहुल बंसल कौन? जिनकी पहली ही पोस्टिंग में खाकी पर लगा दाग