Bhopal Road Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां पॉलिटेक्निक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही 2 महिलाओं को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए हमीदिया से चिरायु हॉस्पिटल रेफर किया गया है. वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में गजब स्कूल! शौचालय में प्रिसिंपल का कार्यालय... पेड़ के नीचे पढ़ते हैं बच्चे
Topics mentioned in this article