गिरिबाला को 3 नोटिस दिए, जवाब नहीं मिला तो एक्शन, ट्विशा शर्मा केस में बोले भोपाल कमिश्नर

Twisha Sharma Death Case: बता दें कि राज्य सराकर ने केंद्र से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिस पर कमिश्नर ने साफ किया कि जब तक केस ट्रांसफर नहीं होगा, तब तक पुलिस कार्रवाई जारी रखेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्विशा शर्मा की सास, भोपाल पुलिस कमिश्नर.

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर का कहना है कि वह पूर्व जज गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस जारी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस पर सहयोग नहीं किया है. पुलिस का यह तीसरा और आखिरी नोटिस है. अगर इस पर भी वह पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज नहीं कराएंगी तो पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.

भोपाल पुलिस आयुक्त ने कहा कि गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है. ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हमने दो दिन में एफआईआर दर्ज की थी. घर की सीढ़ी पर लगे सीसीटीवी में दिख रहे लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा गिरिबाला सिंह ने जो कॉल किए थे, उसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. वहीं, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की दबिश जारी है.

Advertisement

सीबीआई जांच को भेजे प्रस्ताव पर क्या बोले आयुक्त

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ट्विशा शर्मा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग सरकार के स्तर का फैसला है. ऐसे मामलों की जांच में समय लगता है. अभी मामला सीबीआई के पास ट्रांसफर नहीं हुआ है तो जांच जारी रहेगी और कार्रवाई करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच की है. किसी भी तरह की कोई देरी नहीं की है.

मध्य प्रदेश सरकार ने की सीबीआई जांच की मांग

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश की है. इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. बता दें कि ट्विशा शर्मा का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है और शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने को भी कह रहा है, जिसके लिए ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- ट्विशा की सास ने CCTV से छेड़छाड़ की, जांच प्रभावित की, जमानत रद्द के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी ये 9 दलीलें

आरोपी पति ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है. इससे पहले उसने जिला अदालत में अर्जी दी थी, जहां कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी. समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस ने उसके ऊपर 30 हजार रुपये का भी इनाम घोषित किया है, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला है. वहीं, उसकी मां गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच करेगी CBI! एमपी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव