भोपाल में सनसनी: किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ढाबे के पास मिला शव

Bhopal Murder Case: भोपाल के बैरसिया इलाके में एक किराना व्यापारी हनीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शव शमशाबाद रोड पर ढाबे के पास मिला. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृतक की पहचान हनीफ (42) पिता मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है, जो बैरसिया के वार्ड नंबर-7 का निवासी था.
हरप्रीत कौर रीन

Bhopal Murder Case: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का शव शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास संदिग्ध हालत में सड़क पर पड़ा मिला. मामला बैरसिया इलाके का बताया जा रहा है.

मृतक की पहचान हनीफ (42) पिता मोहम्मद शफीक के रूप में हुई है, जो बैरसिया के वार्ड नंबर-7 का निवासी था. वह स्थानीय स्तर पर किराना व्यवसाय करता था और रोजमर्रा के काम के सिलसिले में आसपास के क्षेत्रों में आता-जाता था.

Advertisement

ढाबे के पास मिला शव, सीने में लगी गोली

हनीफ का शव उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें मृतक के सीने में गोली लगने के साफ निशान मिले. घटनास्थल से उसकी बाइक भी बरामद हुई है, जिससे अंदेशा है कि वह खुद ही वहां पहुंचा था.

सरेराह वारदात, आरोपी फरार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार हनीफ को अज्ञात हमलावरों ने सरेराह गोली मारी और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी भाग निकले.

कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

परिजनों ने किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, जिससे हत्या के पीछे का कारण अब भी रहस्य बना हुआ है. पुलिस लूट, आपसी विवाद और अन्य संभावित एंगल्स पर भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- भोपाल का गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा: 7 दिन में 1274KM की उड़ान, जानें भारत से क्यों छोड़ा गया?

Topics mentioned in this article