मासूम से दरिंदगी पर भोपाल में फूटा गुस्सा: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

भोपाल में रामनवमी के दिन कन्या भोज के बहाने 6 साल की बच्ची को घर बुलाकर 60 वर्षीय दिनेश शाक्य ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से गुस्साए लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भोपाल में एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. रामनवमी के पावन पर्व पर एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. इस वारदात के विरोध में शनिवार को स्थानीय रहवासियों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी की अवैध संपत्ति पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए.

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कन्या भोज में शामिल होने गई थी. इसी दौरान 60 वर्षीय आरोपी दिनेश शाक्य ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और वहां इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

Advertisement

पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने सख्त लहजे में कहा है कि आरोपी पर ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है. 

यह भी पढ़ें- चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की चौंकाने वाली कहानी?
 

Topics mentioned in this article