भोपाल GRP के हत्थे चढ़ा दिल्ली के अपराधियों का गैंग, सेना के जवान व रेल यात्रियों को बनाते थे निशाना

पिछले दिनों 3 ईएमई सेंटर लालघाटी निवासी एक सैनिक ने शिकायत दर्ज कराई खथा कि भोपाल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय उसका मोबाइल चोरी हो गया और बाद में एटीएम के जरिए खाते से रकम निकाल ली गई. जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध युवक उसे घेरते नजर आए, जिनकी पहचान कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोपाल GRP के हत्थे चढ़ा दिल्ली के अपराधियों का गैंग, सेना के जवान व रेल यात्रियों को बनाते थे निशाना
harpreet kaur reen

भोपाल GRP के हत्थे दिल्ली के अपराधियों का एक ऐसी गैंग हत्थे चढ़ा है, जो सेना के जवानों को अपना निशाना बनाती थी. आरोपी रेल गाड़ी के अंदर यात्रियों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. दिल्ली के इस गैंग को जीआरपी ने भोपाल स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार किया, जब आरोपी भागने की फिराक में थे. आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग किया गया वाहन सहित करीब 9 लाख रुपये का मशरूका (माल) बरामद किया गया. आरोप है कि ये गिरोह भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय था.

दरअसल, पिछले दिनों 3 ईएमई सेंटर लालघाटी निवासी एक सैनिक ने शिकायत दर्ज कराई खथा कि भोपाल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय उसका मोबाइल चोरी हो गया और बाद में एटीएम के जरिए खाते से रकम निकाल ली गई. जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध युवक उसे घेरते नजर आए, जिनकी पहचान कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

सभी आरोपी दूसरे राज्यों में जाकर करते थे अपराध

पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और दूसरे राज्यों में जाकर घटनाओं को अंजाम देते थे. आरोपी सड़क के रास्ते से दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे. नकली नोटों की गड्डी दिखाकर पहले फंसाते थे, फिर सामान पार कर देते थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कागज के नकली नोटों की गड्डी बनाकर रूमाल में रखते थे और यात्रियों को लालच देकर भरोसे में लेते थे. इसके बाद मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से पैसे निकाल लेते थे. इसी तरीके से इंदौर में भी करीब डेढ़ लाख रुपये की वारदात को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने किया बड़ा खुलासा, बोले-खाड़ी युद्ध के बाद इस वजह से नहीं बढ़ी खाद की कीमतें

पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों में जोगिंदर, दिलशाद, अरशद, सलुमत उर्फ धीरज, मोहम्मद अनवर और अमानतुल्लाह शामिल हैं, जो दिल्ली की जेजे कॉलोनी बवाना के निवासी हैं. इनमें से कुछ के खिलाफ पहले भी चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें-  lenskart controversy:  अब सूरत में Lenskart कंपनी की ड्रेस कोड पर बजरंग दल का बवाल, स्टोर में घुसकर कर्मचारियों के माथे पर लगाया तिलक