New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत

Madhya Pradesh New Train Launch: इस बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन नई ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच सुगम, सुरक्षित एवं किफायती रेल यात्रा की सुविधा प्रदान होगी. नियमित समय-सारणी के जारी होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत

Madhya Pradesh New Train Launch Today: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भोपाल स्टेशन से दो नई ट्रेनों भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस एवं भोपाल-चौपन एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर शाम 7.30 बजे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से जुड़ेगें. यह नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूप से दिनांक 27.02.2026 को भोपाल से एवं दिनाँक 01.03.2026 को धनबाद से चलेगी. जबकि भोपाल-चोपन-भोपाल नई साप्ताहिक ट्रेन नियमित रूप से दिनाँक 01.03.2026 को भोपाल से एवं दिनांक 02.03.2026 को चोपन से चलेंगी.

ऐसी है कोच संरचना

दो नई ट्रेन के शुभारम्भ पर गाड़ी संख्या 01631 भोपाल-धनबाद उदघाटन स्पेशल भोपाल से मंगलवार, 24 फरवरी को 19.30 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 20.00 बजे आगमन कर एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन 19.20 बजे धनबाद पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01632 धनबाद से बुधवार 25 फरवरी को 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन विदिशा 21.20 बजे आगमन एवं भोपाल 22.35 बजे पहुँचेगी.

इस दोनों नई गाड़ी में 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 द्वितीय श्रेणी एसी, 6 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे.   

इस बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन नई ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच सुगम, सुरक्षित एवं किफायती रेल यात्रा की सुविधा प्रदान होगी. नियमित समय-सारणी के जारी होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा होगी. इन ट्रेनों की अग्रिम आरक्षण बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है यात्रीगण उपलब्ध सीटों पर आरक्षण सुविधा का लाभ लेकर यात्रा कर सकतें है.

नियमित नई गाड़ी संख्या 11631 / 11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (त्रिसाप्ताहिक नियमित ट्रेन सेवा)

गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद त्रिसप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को 20.55 बजे प्रस्थान कर विदिशा 20.36 बजे आगमन कर अगले दिन 20.20 बजे धनबाद पहुँचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन विदिशा 05.40 बजे आगमन कर 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी.

Advertisement

इन स्टेशनों पर हाेगा स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, खन्ना बनजारी, ब्योहारी, मरवासग्राम, सरईग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा एवं कतरासगढ़. 

नियमित नई गाड़ी संख्या 11633 / 11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक नियमित ट्रेन सेवा)

गाड़ी संख्या 11633 भोपाल-चोपन सप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से रविवार को 20.55 बजे प्रस्थान कर विदिशा 20.36 बजे आगमन कर अगले दिन 10.50 बजे चोपन पहुँचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 11634 चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस चोपन से सोमवार 17.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन विदिशा 05.40 बजे आगमन कर 07.00 बजे भोपाल पहुँचेगी. 

Advertisement

इन स्टेशनों पर हाेगा स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, खन्ना बनजारी, ब्योहारी, मरवासग्राम, सरईग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड, मिर्चाधुरी, ओबरा डैम एवं चोपन.

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध है कि इस नई ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी

यह भी पढ़ें : MP Final Voter List: 4 महीने की SIR प्रक्रिया, MP की अंतिम मतदाता सूची जारी; अब 5.36 करोड़ वोटर्स, इतने नाम कटे

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी

यह भी पढ़ें : Cyber ​​Fraud: शिवपुरी में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़; लग्जरी कारें व करोड़ों की संपत्ति बरामद, ऐसे फंसाते थे