Bhopal Dhanbad Express: भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत, सप्ताह में 3 दिन चलेगी, ये है टाइमिंग

Indian Railway: भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्ली से इसका शुभारंभ किया। इससे मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Jharkhand Train Connectivity: मध्य प्रदेश और झारखंड की कनेक्टविटी के लिए एक नई ट्रेन शुरू हो गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस (Bhopal-Dhanbad Express Train) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इससे अब दोनों राज्यों में आसानी आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी.

इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भोपाल और धनबाद के बीच एक नई ट्रेन सर्विस शुरू की गई है. मध्य प्रदेश से जुड़े 48,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मंजूर हो चुके हैं. पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के लिए इतने प्रोजेक्ट्स मंजूर हुए हैं, जितने आजादी के बाद कभी मंजूर नहीं हुए.

Bhopal-Dhanbad Express Train Timing: सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन, ये है टाइमिंग

रेलवे के अनुसार, ट्रेन की यात्रा 23 घंटे 25 मिनट की होगी, जो भोपाल से धनबाद की दूरी 1195 किमी तय करेगी. ट्रेन भोपाल जंक्शन से रात 08:55 से चलना शुरू होगी, जो अपने आखिरी स्टेशन धनबाद देर शाम 08:20 बजे पहुंचेगी. भोपाल से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार रवाना होगी. वहीं, धनबाद जंक्शन से ट्रेन सुबह 07:20 बजे रवाना होगी और भोपाल जंक्शन 07:00 पहुंच जाएगी. धनबाद से भोपाल की दूरी 23 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी. ट्रेन धनबाद से रविवार, बुधवार और शनिवार को चला करेगी और दूसरे दिन पहुंचा करेगी.

Advertisement

कनेक्टविटी के लिए लाखों करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने जून 2024 से अब तक लगभग 13 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इसमें रेलवे, हाईवे, मेट्रो कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट, पोर्ट और रोप-वे शामिल हैं. आधिकारिक डेटा के अनुसार, 1 लाख 80 हजार 164 करोड़ रुपये के 49 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. रोड सेक्टर में 2,39,748 करोड़ रुपये के 27 हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है.

शहरी ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 1,31,237 करोड़ रुपये के 10 मेट्रो प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल चुकी है. एविएशन और मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर में कैबिनेट ने 9,006 करोड़ रुपये के कुल इन्वेस्टमेंट के साथ पांच नए एयरपोर्ट, साथ ही 1,45,945 करोड़ रुपये के एक बड़े पोर्ट प्रोजेक्ट और शिपिंग सुधारों को मंजूरी दी है. मुश्किल इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 6,811 करोड़ रुपये के दो रोप-वे परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है.

Advertisement

इन रेल लाइन को भी मंजूरी

कैबिनेट ने 5,236 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन (Gondia-Jabalpur Rail Line) के डबलिंग को भी हरी झंडी दी है. पुनारख और किउल के बीच 2,668 करोड़ रुपये की लागत वाली तीसरी और चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट, गम्हरिया और चांडिल के बीच 1,168 करोड़ रुपये की लागत वाली तीसरी और चौथी लाइन को भी मंजूरी दी गई.

शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देते हुए, वैष्णव ने आगे कहा, कैबिनेट ने श्रीनगर में एक नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल को मंजूरी दी, जिस पर 1,667 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसके अलावा, शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अहमदाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज़ 2B के विस्तार को 1,067 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ मंजूरी दी गई.

Advertisement