Balaghat Accident: बालाघाट-गोंदिया हाइवे पर फिर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत; एक गंभीर

Balaghat Road Accident: बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू टेंभरे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक चला रहे हेमराज चौधरी को भी गंभीर चोटें आई है, जबकि तीसरे साथी प्रशांत भोयर को मामूली चोटे आई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Balaghat-Gondia Highway Accident: बालाघाट-गोंदिया मार्ग पर  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. खुरसोड़ी और कन्हड़गांव के बीच तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

विवाद समारोह से लौट रहे थे युवक

जानकारी अनुसार, महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के धामनगांव निवासी पप्पू (35 वर्ष) अपने साथियों हेमराज चौधरी (35 वर्ष) और प्रशांत (45 वर्ष) के साथ हट्टा क्षेत्र के कोहकाडीबर गांव में विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. देर रात होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी.

डिवाइडर से टकराई बाइक

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू टेंभरे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक चला रहे हेमराज चौधरी को भी गंभीर चोटें आई है, जबकि तीसरे साथी प्रशांत भोयर को मामूली चोटे आई है. 

एक युवक की मौत

प्रशांत ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों और डायल-112 को सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू टेंभरे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं घायल हेमराज का उपचार निजी अस्पताल में जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सीहोर में 4 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, नमूने लैब में फेल, कंपनियों के उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

Topics mentioned in this article