Ashoknagar Minor Conversion Case: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नाबालिग लड़कियों के कथित धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस केस में गिरफ्तार जस्सी किन्नर को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं.
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जस्सी किन्नर ने ही तीनों नाबालिग लड़कियों को अपने झांसे में लिया और उन्हें अन्य आरोपियों से मिलवाया. पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि लड़कियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया और उन्हें बुर्का पहनने के लिए भी प्रेरित या दबाव बनाया गया.
पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है. इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और दूसरे शहरों से जुड़े कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
बताया जा रहा है कि जस्सी किन्नर को अशोकनगर पुलिस ने भोपाल के सीहोर रोड बायपास से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे अशोकनगर लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा.
खबर अपडेट की जा रही है....