Air India विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, ऐसे बचाए गए 175 यात्री, अगली उड़ान रद्द

Air India: मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-633 में तकनीकी खराबी के कारण भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी 175 लोग सुरक्षित हैं. तकनीकी जांच के चलते वापसी की उड़ान AI-634 रद्द कर दी गई, जिससे 178 यात्री प्रभावित हुए जिन्हें रिफंड और रिशेड्यूलिंग की सुविधा दी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Air India: मुंबई से भोपाल आ रहे एयर इंडिया के विमान AI-633 में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच आसमान में पायलट को तकनीकी खराबी का अहसास हुआ. पायलट की सूझबूझ और भोपाल एटीसी की मुस्तैदी से विमान को राजाभोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. इस विमान में 166 यात्री और 9 क्रू मेंबर्स समेत कुल 175 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद सुरक्षा कारणों से विमान को 'अनसर्विसेबल' घोषित कर मुंबई जाने वाली वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है.

भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन और ATC को सूचना मिलते ही प्रोटोकॉल के तहत तत्काल, एटीसी, एयरलाइन ग्राउंड ऑपरेशंस, सीआईएसएफ तथा भोपाल एयरपोर्ट की फायर एंड रेस्क्यू टीम के बीच रणनीति बनाकर ग्राउंड पर तैनात  किया. फिलहाल फ्लाइट को अनसर्विसेबल  किया गया.

राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किया पत्र

जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-633 (मुंबई से भोपाल) ने उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. तत्काल सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय किए गए, और एटीसी, एयरलाइन ग्राउंड ऑपरेशंस, सीआईएसएफ तथा भोपाल एयरपोर्ट की फायर एंड रेस्क्यू टीम के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया.

Advertisement

दोपहर 15:20 बजे सुरक्षित उतरी फ्लाइट

फ्लाइट दोपहर 15:20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी. फ्लाइट क्रू की आवश्यकता के अनुसार एयरपोर्ट और एयरलाइन टीमों द्वारा सभी जरूरी सहायता और सहयोग प्रदान किया गया. तकनीकी खराबी के कारण विमान को अनसर्विसेबल घोषित कर दिया गया, और एहतियात के तौर पर वापसी फ्लाइट AI-634 (भोपाल से मुंबई) को एयरलाइंस द्वारा रद्द कर दिया गया ताकि मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार विस्तृत जांच और सुधार किया जा सके.

प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं

सभी प्रभावित यात्रियों को भोजन और जलपान उपलब्ध कराया गया. भोपाल एयरपोर्ट हर समय सुरक्षा, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. रद्दीकरण से 3 शिशुओं सहित कुल 178 यात्री प्रभावित हुए. एयरलाइन ने सभी यात्रियों को जरूरी सहायता प्रदान की, जिसमें निम्न व्यवस्थाएं की गईं.

  • 86 यात्रियों ने रिफंड का विकल्प चुना
  • 81 यात्रियों को अगले दिन के लिए रिशेड्यूल किया गया
  • 1 यात्री को वैकल्पिक एयरलाइन (इंडिगो) में भेजा गया
  • 8 यात्रियों को होटल सुविधा दी गई
  • 2 यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था की गई

ये भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दुखद अंत: 7 फेरों के 7 माह बाद पति ने दी जान, वायरल VIDEO में बताई पत्नी की हकीकत 

Topics mentioned in this article