बारिश के मौसम में वरदान है 'तांबे' के बर्तन में रखा पीना, जानें इसके फायदे 

तांबे का पानी इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देता है, जो बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में सहायक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मानसून ने दस्तक दे दी है. देश के कुछ हिस्सों में झमाझम तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है. हालांकि, बारिश का मौसम आते ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस मौसम में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. ताम्र जल न केवल शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है.यह अमृत के समान है. 

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के निदेशक डॉ. काशीनाथ सामगंडी बताते हैं, “ताम्र जल प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है और ये हमें हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बचाता है.”

Advertisement

आयुष मंत्रालय के अनुसार बारिश के मौसम में जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे संक्रमण का डर रहता है.ऐसे में ताम्र जल एक सुरक्षित और आयुर्वेदिक उपाय है. तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और पानी को शुद्ध बनाते हैं.

तांबे के बर्तन का पानी शुद्ध होता है और यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन) को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ और मन तरोताजा रहता है. तांबे के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

यह भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में सहायता करता है और पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, वात और अपच से राहत दिलाता है. इसके अलावा, यह पानी किडनी की सेहत के लिए भी लाभकारी है. यह किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है और किडनी को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है.

तांबे का पानी इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देता है, जो बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में सहायक है. इसके अतिरिक्त, तांबे के पानी का नियमित सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. यह त्वचा को निखारता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.

Advertisement

आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है.तांबे के बर्तन में रातभर पानी रखकर सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है. हालांकि, बर्तन की नियमित सफाई जरूरी है ताकि उसमें जंग न लगे. इस सरल उपाय से बरसात के मौसम में भी स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रहा जा सकता है.

Topics mentioned in this article