October Festivals: नवरात्रि, दशहरा से दीवाली तक... अक्टूबर माह में पड़ रहे कई बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

October 2024 Festivals: अक्टूबर के महीने में हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने में नवरात्रि से लेकर छोटी दीवाली तक पड़ रहा है. ऐसे में यहां जानिए व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

Advertisement
Read Time: 2 mins

October 2024 Festivals List: इस साल अक्टूबर का महीना त्योहारों और व्रत से भरा होगा. इस अक्टूबर में नवरात्रि (Navaratri),  दशहरा (Dussehra), नरक चतुर्दशी से लेकर छोटी दिवाली तक पड़ रहे हैं. अक्टूबर के पहले सप्ताह में पितृ पक्ष का समापन होने वाला है. वहीं अमावस्या के अगले दिन शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. इतना ही नहीं अक्टूबर के महीने में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) भी लग रहा है. 2 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है और 17 अक्टूबर की रात चंद्र ग्रहण लगने की संभावना बन रही है. ऐसे में यहां जानते हैं अक्टूबर के महीने में किस दिन कौनसा व्रत या त्योहार पड़ने वाला है. 

अक्टूबर में व्रत और त्योहार की लिस्ट (October Vrat Tyohar List) 

1. मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024- चतुर्दशी श्राद्ध 

2. बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 - आश्विन अमावस्या या सर्वपितृ अमावस्या 

3. गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024- शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन, मां शैलपुत्री की पूजा और व्रत 

4. शनिवार, 6 अक्टूबर 2024 - विनायक चतुर्थी 

5. मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 - स्कंद षष्ठी 

6. बुधवार, 9 अक्टूबर 2024- कल्परम्भ 

7. गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 - नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा 

8. शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 - महानवमी, दुर्गा महाष्टमी पूजा, संधि पूजा 

9. शनिवार, 12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी, दशहरा, शरद नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन

10. रविवार, 13 अक्टूबर 2024- पापांकुशा एकादशी

ये भी पढ़े: Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ? ऐसे सजाएं पूजा की थाली, यहां जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Advertisement

11. मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 - प्रदोष व्रत 

12. बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 - कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा 

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 - मीराबाई जयंती, तुला संक्राति, आश्विन पूर्णिमा व्रत 

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 - कार्तिक मास आरंभ 

रविवार, 20 अक्टूबर 2024- करवा चौथ

रविवार, 20 अक्टूबर 2024- अहोई अष्टमी, राजा कुंड स्नान, संकष्टी चतुर्थी 

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024- धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत

बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 - मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, हनुमान पूजा 

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024- नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली 

ये भी पढ़े: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर इस वाहन से आएंगी मां दुर्गा, शुभ होगा या अशुभ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Advertisement