Dussehra Wishes, Quotes Messages & status in Hindi: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देशभर में धूमधाम से दशहरा (Dussehra 2025) का पर्व मनाया जाएगा. दशहरा को विजयादशी (Vijayadashami) भी कहा जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को लंकापति रावण का वध किया था और इसके बाद से ही हर साल इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है.
दशहरा पर रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले भी जलाए जाते हैं. अगर आप दशहरा पर किसी दोस्त और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं तो उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक पर इन संदेशों के जरिए दशहरा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
अज्ञान नहीं ज्ञान, बुराई नहीं सम्मान
पाप नहीं पुण्य,अत्याचार नहीं सदाचार
दशहरा की शुभकामनाएं!
काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.
दशहरा की शुभकामनाएं!
अधर्म पर धर्म की जीत,अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार,यही है दशहरा का त्योहार.
दशहरा की शुभकामनाएं!
अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है.
दशहरा की शुभकामनाएं!
त्याग दो सब ख्वाहिशें, कुछ अलग करने के लिए
राम ने खोया बहुत कुछ, श्रीराम बनने के लिए
दशहरा की शुभकामनाएं!
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा की शुभकामनाएं!
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय हो
अज्ञान पर ज्ञान की विजय हो
रावण पर श्रीराम की विजय हो
दशहरे के त्योहार पर खुशियों की बहार हो
दशहरा की शुभकामनाएं!
ये भी पढ़े: