'मुझे भी संघी बनना है... दोगले व‍िचार नहीं चलेंगे', कंगना रनौत ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िया नया वीड‍ियो

संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िया वीड‍ियो.

नई द‍िल्‍ली: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. Gen Z और आजादी के मायने पर अपनी बात रखने के बाद सोमवार को कंगना ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की कुछ एक्‍ट्रेस के 'दोगलेपन' को लेकर न‍िशाना साधा है. साथ ही, अपनी फील‍िंग्‍स के बारे में बताया है. 

संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा. कंगना ने ह‍िंदू बेटियों की बदलती मानसिकता व वैचारिक स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल उठाए. कंगना ने इंडस्ट्री की एक हीरोइन को लेकर बात की. हालांक‍ि, उन्‍होंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया. 

Advertisement

कंगना ने कहा- इंडस्‍ट्री की कुछ बहनें हैं, जि‍नकी कोई व‍िचारधारा नहीं

उन्‍होंने कहा क‍ि इंडस्ट्री की कुछ बहनें हैं, बल्कि ऐसी कई और भी हिंदू बहन-बेटियां हैं. जिनकी कोई विचारधारा नहीं है. न धर्म को लेकर न राजनीति को, लेक‍िन, जैसे ही बात संबंध, शादी, दोस्ती की आती है. वह इस्लाम के संबंध में आते हैं. वह कट्टर वामपंथी बन जाते हैं. ठीक है, हमें अधिकार है हम कुछ भी कह सकते हैं. लेक‍िन वह सिलेक्टिव क्यों बन जाते हैं? 

इससे पहले रविवार को भी कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट साझा किया था. उन्होंने लिखा था, "आज जिम में मेरी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि उनका जन्म डिजिटल युग में हुआ है और सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई जैसी चीजें उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं. मैंने उनसे कहा कि आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की पूरी आजादी है, लेकिन यह आजादी तब तक ही सही है, जब तक उससे किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे."

कंगना ने हाल के कुछ चर्चित अपराधों का जिक्र क‍िया. उन्होंने केतन अग्रवाल मामले और 'ब्लू ड्रम' केस का उदाहरण देते हुए कहा, "यह आजादी तब तक ही सही है, जब तक आप किसी दूसरे के बच्चे को चट्टान से नीचे नहीं फेंकते या उसके टुकड़े-टुकड़े नहीं करते. आज कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां उदार और पारंपरिक जीवनशैली के बीच टकराव देखने को मिल रहा है और कई मासूम बच्चों की जान जा रही है. यह हम सभी के लिए चिंता की बात है. वे भी इस बात से सहमत थीं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है. मेरे जेन जी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं. शांति बनाए रखें."

Advertisement

यह भी पढ़ें- Gen Z पर फिर बोलीं कंगना रनौत, इस बार आजादी को लेकर दी ये नसीहत