Jharkhand Exit Poll: किसकी हार, किसको बहुमत? झारखंड में एग्जिट पोल ने किया हैरान!

Jharkhand Exit Poll:  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान खत्म होने के बाद सबकी निगाहें नतीजों पर है लेकिन चुनाव परिणामों से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सबको हैरान कर दिया है. न्यूज चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों में आखिर क्या है, यहां आपको पता चलेगा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jharkhand Exit Poll:  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान खत्म होने के बाद सबकी निगाहें नतीजों पर है लेकिन चुनाव परिणामों से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सबको हैरान कर दिया है. न्यूज चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों में आखिर क्या है, यहां आपको पता चलेगा. 

एग्जिट पोल्स के अनुमानों के अनुसार झारखंड में सोरेन सरकार की विदाई होती दिख रही है. जबकि राज्य की सत्ता पर NDA की एक बार फिर वापसी नजर आ रही है. Matrize के एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में NDA को 42-47 सीटें मिल सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने की संभावना है. Peoples Pulse ने भी अपने एग्जिट पोल में NDA को 44-53 सीटें दी है तो वहीं इस सर्वे एजेंसी ने इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें दी है.

Advertisement

बता दें कि झारखंड चुनाव के लिए आखिरी फेज की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. जबकि पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था. दूसरे फेज में 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया' गठबंधन और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच जोरदार मुकाबला है. 

Advertisement

 एग्जिट पोल के नतीजे

न्यूज चैनल और एजेंसियों के नामपार्टी का नाम/सीटपार्टी का नाम/सीट
मैटराइजएनडीए  (42-47)इंडिया ब्लॉक (25 - 30)
पीपल्स पल्सएनडीए (44-53)इंडिया ब्लॉक(25-37)
एक्सि माई इंडियाएनडीए -53इंडिया गठबंधन-25
टाइम्स नाउ- जवासएनडीए- 40-44इंडिया गठबंधन 30-40)

इन दो दलों के बीच मुकाबला 

यहां सत्ता की लड़ाई में सत्तारूढ़ झामुमो नीत 'इंडिया' गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर कुर्सी बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने का प्रयास कर रहा है. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 38 विधानसभा सीट पर 67.59 मतदान हुआ. 

Advertisement

क्या इस बार भी होगा सत्ता परिवर्तन? 

झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का अपना अलग इतिहास रहा है. 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होती है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें हासिल हुई थी.
 

ये भी पढ़ें- MP में शिवराज के आदेश का कब होगा पालन? इस वजह से जूझ रहे हैं सोयाबीन किसान

Topics mentioned in this article