कौन हैं 2016 बैच के IPS विश्वनाथ आर? जिन्हें मिली NIA में SP की कमान

IPS अधिकारी विश्वनाथ आर को प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत वे अब आतंकवाद-रोधी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे केरल कैडर में वर्ष 2016 बैच के आईपीएस हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ips viswanadh r appointed sp nia deputation

IPS Viswanadh NIA SP: भारतीय पुल‍िस सेवा के अध‍िकारी विश्वनाथ आर को देश की प्रमुख आतंकवाद-रोधी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों की जांच करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुल‍िस अधीक्षक नियुक्‍त क‍िया गया है. वर्ष 2016 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी विश्वनाथ आर  की यह न‍ियुक्ति केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर की गई है.

राज्य से केंद्र की सेवा में बदलाव

इस नई जिम्मेदारी के साथ आईपीएस विश्वनाथ आर अब अपने गृह कैडर केरल से निकलकर केंद्र सरकार के अधीन एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. एनआईए में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें आतंकवाद, देश की संप्रभुता से जुड़े मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गंभीर अपराधों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. 

Advertisement

ips viswanadh r appointed sp nia deputation

आईपीएस अधिकारियों के लिए एनआईए जैसे केंद्रीय संगठन में काम करना न केवल उच्चस्तरीय जांच का अनुभव देता है, बल्कि देश भर की विभिन्न पुलिस इकाइयों और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का मौका भी प्रदान करता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा जांच को मिलेगी मजबूती

2016 बैच के अधिकारी विश्वनाथ आर का केरल पुलिस में कानून-व्यवस्था और प्रशासन का अच्छा अनुभव रहा है. उनके जैसे मैदानी स्तर (फील्ड) पर कार्य कर चुके अनुभवी अधिकारी के शामिल होने से एनआईए की परिचालन दक्षता और जांच क्षमता को और मजबूती मिलेगी.
 

यह भी पढ़ें- IAS अपूर्वा पाण्डे का परिवार 'सरकारी नौकरियों की खान', 15 सदस्यों में से कौन किस पद पर?

यह भी पढ़ें-  IAS अपूर्वा पाण्‍डे उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर, अल्मोड़ा की 'मन्नू' से यंगेस्‍ट DM बागेश्‍वर तक की कहानी

Advertisement

यह भी पढ़ें-  यंगेस्ट कलेक्टर की लव स्टोरी: जब दिल दे बैठे 50वीं-51वीं रैंक वाले IAS, प्रतिष्ठा ममगाईं-संबित मिश्रा कौन?

 
 

Topics mentioned in this article