'सरके चुनर' को लेकर महिला आयोग ने संजय दत्त-नोरा फतेही समेत निर्देशक को भेजा समन

Sanjay Dutt And Nora Fatehi: रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने कहा है कि इसकी सामग्री उत्तेजित, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय सहिंता सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Sanjay Dutt And Nora Fatehi: फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) का आइटम नंबर 'सरके चुनरी तेरी सरके' गाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. यह गाना सोशल मीडिया से लेकर अब संसद तक पहुंच चुका है. इस फिल्म के हिंदी वर्जन को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला अधिनियम 1990 के तहत अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर गाने और फिल्म से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है.

आयोग ने ये कहा

रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने कहा है कि इसकी सामग्री उत्तेजित, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय सहिंता सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होती है. आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है और एक्ट्रेस नोरा फतेही, संजय दत्त समेत निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने जानकारी दी है कि सभी को 24 मार्च को सभी संबंधित दस्तावेज के साथ दोपहर 12:30 पर उपस्थित होना है. उपस्थित ना होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.

 

Advertisement

आलोचना का सामना

इस गाने को अश्लील लिरिक्स के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. मामले पर नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि हिंदी में गाना इतना बुरा होने वाला है. क्योंकि सॉन्ग को कन्नड़ में शूट किया गया था. हिंदी वर्जन सॉन्ग को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने साफ किया है कि वह गाने का प्रचार नहीं करेंगी. इससे पहले संसद में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने भी साफ किया है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गाने को पहले ही बैन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : Sanoj Mishra Exclusive: 'मोनालिसा को विदेश में बेचने की तैयारी', डायरेक्टर ने किए गंभीर खुलासे